WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वाराणसी यात्रा ‘जल, जन और सेवा संकल्प’ के अंतर्गत बृहद गौ संरक्षण केन्द्र भदुआ में हुआ गो-पूजन एवं वृक्षारोपण, रिपोर्ट पवन यादव


*बड़नगर से वाराणसी यात्रा ‘जल, जन और सेवा संकल्प’ के अंतर्गत बृहद गौ संरक्षण केन्द्र भदुआ में हुआ गो-पूजन एवं वृक्षारोपण*
——————————————
*गो-संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के संकल्प को साकार करने का दिया गया संदेश*

*एटा, 30 सितम्बर 2026 (सू0वि0)।* बड़नगर से वाराणसी यात्रा ‘जल, जन और सेवा संकल्प’ के अंतर्गत जनपद एटा में बृहद गौ संरक्षण केन्द्र, भदुआ पर गो-पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत जी, मा0 विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौ-पूजन के साथ किया गया। माननीय अतिथियों द्वारा गौ माता का विधिवत पूजन-अर्चन कर गौ-संरक्षण, जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बृहद गौ संरक्षण केन्द्र में संरक्षित गोवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा गौवंश के स्वास्थ्य, चारा-पानी, साफ-सफाई एवं संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण किया गया। माननीय अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसामान्य को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा ‘जल, जन और सेवा संकल्प’ की भावना के अनुरूप जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, गौ-संरक्षण एवं जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कहा गया कि प्रकृति एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ-साथ जल एवं पर्यावरण की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही इन संकल्पों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जा सकता है।
कार्यक्रम के माध्यम से गौ-संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने तथा सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment