WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

POCSO अधिनियम एवं बाल अधिकारों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, रिपोर्ट शिव सिंह

*POCSO अधिनियम एवं बाल अधिकारों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक*

 

*एटा, 30 सितम्बर 2026 (सू0वि0)।* उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार “गांधी जयंती पर विशेष जागरूकता अभियान” के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में दिनांक 25 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को श्री वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज, एटा एवं श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज, एटा में शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को POCSO अधिनियम, 2012, महिला एवं बाल अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

श्री वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज में आयोजित शिविर की अध्यक्षता युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज (सी0डि0)/प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा की गई। इस अवसर पर सचिन कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट, ग्राम न्यायालय अलीगंज द्वारा विद्यार्थियों को POCSO अधिनियम, 2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की असहज अथवा अनुचित स्थिति में सतर्क रहने एवं विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज, एटा में आयोजित शिविर की अध्यक्षता मुहम्मद फिरोज खान, अपर जिला जज द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को POCSO अधिनियम, 2012 तथा महिला एवं बाल अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। जाग्रति केशरवानी, सिविल जज (जू0डि0) एफ0टी0सी0 (सी0ए0डब्ल्यू), एटा द्वारा भी विद्यार्थियों को उक्त विषयों पर विधिक जानकारी देते हुए बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि बच्चों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। POCSO अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने में सहायक है।

कार्यक्रम में वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज से प्रधानाचार्य वेद प्रकाश, नोडल अधिकारी चमन प्रकाश यादव सहित शिक्षकगण तथा गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज से प्रधानाचार्य चन्द्रजीत राव, नोडल अधिकारी ब्रजेश कुमार सहित शिक्षकगण, पराविधिक स्वयंसेवक, मध्यस्थ अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment