WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मोहन रोड चौकी से चंद कदमों की दूरी पर शराब पिलाने का आरोप, सलेमपुर पतौरा मोड़ पर अतिक्रमण से उठे सवाल,BMF News

ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ पारा

 

मोहन रोड चौकी से चंद कदमों की दूरी पर शराब पिलाने का आरोप, सलेमपुर पतौरा मोड़ पर अतिक्रमण से उठे सवाल

 

लखनऊ। थाना पारा क्षेत्र के मोहन रोड चौकी अंतर्गत सलेमपुर पतौरा मोड़ पर अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान के सामने कथित रूप से अवैध तरीके से लोगों को शराब पिलाए जाने और अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक शराब की दुकान के सामने अतिक्रमण के कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाए जाने के आरोपों को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा है।

 

मामला मोहन रोड चौकी से महज चंद कदमों की दूरी का बताया जा रहा है, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने पुलिस और संबंधित विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने मौके पर जांच कर अतिक्रमण हटाने और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

अब देखना यह है कि पुलिस और आबकारी विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Comment