राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्राथमिक विद्यालय में दीपावली उपहार वितरण
आगरा । आज 05/11/26 को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में प्राथमिक विद्यालय बुढ़ान सैयद घटिया आजम खां में बच्चों को दीपावली के उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चों के साथ खुशियाँ साझा करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना तथा उनमें प्रेम, सहयोग, सेवा और सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना था। उपहार पाकर विद्यालय के बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजीव वर्मा उपस्थित ने राष्ट्रीय सेवा योजना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में अपनत्व और खुशियाँ बाँटने की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ने समाज के प्रति अपने सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प को सार्थक किया।
इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव,साधना गुप्ता तथा प्रवक्ता अमित कुलश्रेष्ठ का सहयोग सराहनीय रहा।















