WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डीएम एवं एसएसपी ने पंचदिवसीय दीपोत्सव पर्व पर जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएंBMF News

डीएम एवं एसएसपी ने पंचदिवसीय दीपोत्सव पर्व पर जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
————————————
एटा ! जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. इला मारन जी ने जनपद के समस्त नागरिकों को पंचदिवसीय दीपोत्सव पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में दोनों अधिकारियों ने कहा कि दीपोत्सव का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। दीपों का यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य तथा नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि पंचदिवसीय दीपोत्सव पर्व को आपसी सौहार्द, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाएं तथा जनपद की शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कामना की कि दीपोत्सव का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा, आरोग्य एवं समृद्धि का प्रकाश लेकर आए।

Leave a Comment