*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वीरांगना अबन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज द्वारा क्योर एंड केयर हॉस्पिटल में आयोजित कराया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर*
आज 04 अक्टूबर 2026 को वीरांगना अबन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, एटा के प्रधानाचार्य डॉ. बलवीर सिंह के दिशा-निर्देशन में तथा डॉ. जोगेन्द्र कुमार, प्रभारी, ब्लड बैंक की देखरेख में आज क्योर एंड केयर हॉस्पिटल, निकट थाना पिलुआ, जनपद एटा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन सामाजिक सेवा एवं जनहित की भावना से किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करना रहा।
शिविर में मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद एटा एवं थाना अध्यक्ष, थाना पिलुआ की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
चिकित्सकीय जांच के उपरांत सुरक्षित रूप से रक्त दान कराया किया गया और रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। जिसमें लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया
शिविर को सफल बनाने में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन में ब्लड बैंक की टीम, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।















