WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल व एप के माध्यम से भी ऑनलाइन फार्म-6 भरकर कर सकते है सबमिट*, रिपोर्ट राम असरे

*पात्र नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे फार्म-6 भरकर अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करा सकते हैं-उप जिला निर्वाचन अधिकारी*

 

*भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल व एप के माध्यम से भी ऑनलाइन फार्म-6 भरकर कर सकते है सबमिट*

 

प्रयागराज, आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के निरन्तर पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत निरन्तर पुनरीक्षण अवधि में ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से पात्र नागरिकों यथा समस्त अर्ह युवा, छूटे हुये मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में विभिन्न विभागों (महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण) के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर सम्मिलित किये जाने हैं, जिससे कि आयोग के ‘कोई मतदाता न छूटे (No Voter to be left behind)’ के उद्देश्य को साकार किया जा सके।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त जनसामान्य एवं सभी पात्र अर्ह युवा, छूटे हुये मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे वर्तमान में चल रहे निरन्तर पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत फार्म-6 भरकर (आवश्यक दस्तावेजों के साथ) अपने बूथ के बूथ लेवल अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करते हुये अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करा सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त कोई भी पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in तथा ECINET ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन फार्म-6 भरकर सबमिट कर सकता है, जिससे कि उनका नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो जायेगा।

Leave a Comment