*फिरोजाबाद शहर में तमाशे की राजनीति के कारण बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं लोग – सौली भईया*
*👉 मा प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी एवं मा सांसद अक्षय यादव जी द्वारा लाई गई जेडा झाल जल परियोजना को संभाल नहीं पाई भाजपा सरकार — सौली भईया*
*👉 नगर विधायक श्री मनीष असीजा द्वारा जेडा झाल नहर से पानी की सप्लाई सुचारू न होने पर नगर आयुक्त को भेजे गए पत्र पर दी प्रतिक्रिया*
👉 फिरोजाबाद शहर में जेडा झाल नहर से पर्याप्त पानी की सप्लाई बाधित होंने के कारण शहर में जल संकट को देखते हुए नगर विधायक श्री मनीष असीजा द्वारा नगर आयुक्त को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि फिरोजाबाद में तमाशे की राजनीति चल रही है जेडा झाल जैसी इतनी बड़ी जल परियोजना को समाजवादी सरकार में मा प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी एवं फिरोजाबाद के लोकप्रिय सांसद मा अक्षय यादव जी द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव जी से मंजूर करा कर लेकर आए उस परियोजना को यहां के जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार ठीक से संभाल भी नहीं पा रही है
उन्होंने नगर विधायक श्री मनीष असीजा पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधायक जी ने अपने पत्र में खुद उल्लेख किया है कि उनके द्वारा कई बार टेलीफोन और लिखित रूप में अवगत कराने के बावजूद भी नगर आयुक्त द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है तो पत्र सोशल मीडिया पर डालने से क्या सुनवाई हो जाएगी बेहतर होता कि वह उच्च अधिकारियों को अवगत कराते या विधानसभा की अनुश्रमण समिति को मामला भेजते या शासन में शिकायत दर्ज कराते और कोई ठोस कार्रवाई की मांग करते जिससे जनता को जल संकट से राहत मिलती अब उन्हीं अधिकारी को पत्र भेजना जिन अधिकारी ने आपकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और फिर पत्र सोशल मीडिया पर डालना तमाशा की राजनीति नहीं है तो और क्या है आखिर इस कागजी नूरा कुश्ती से क्या हासिल होगा
सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि जब शासन सत्ता का उपयोग निजी हितों के लिए होने लगे तो राजनीतिक ओरा कमजोर पढ़ना स्वाभाविक बात है फिर अधिकारी भी दबाव मानना बंद कर देते हैं
उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद का वाटर लेवल आज भी 400 फीट से नीचे है उसे ऊपर लाने के लिए नगर विधायक जी ने पिछले 10 वर्षों में क्या प्रयास किया यह बताना चाहिए कल को यदि जेडा झाल नहर का पानी फिरोजाबाद को मिलना बंद हो जाए तो क्या वैकल्पिक व्यवस्था भविष्य में होगी उसके लिए क्या प्रयास किया यह जनता को बताने चाहिए
उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद की जनता तमाशे की राजनीति से अब ऊब चुकी है
















