हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनायें कामनाएँ
अखिल भारतीय श्री ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण माँ सरस्वती मंदिर एवं भट्ट भवन निर्माण ट्रस्ट, अयोध्या जी के प्रति समर्पित, ऊर्जावान एवं कर्मठ सामाजिक व्यक्तित्व के धनी आदरणीय श्री श्रीधर शर्मा जी, निवासी जनपद प्रयागराज को प्रयागराज युवा मंडल इकाई के युवा मंडल महामंत्री के पद पर मनोनीत होने पर आपको ट्रस्ट परिवार की तरफ से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐
यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज, संगठन और युवा शक्ति के प्रति सेवा एवं समर्पण का संकल्प है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, सक्रियता और सकारात्मक सोच से प्रयागराज युवा मंडल को नई ऊर्जा मिलेगी तथा ट्रस्ट के लक्ष्य एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
आप निरंतर आगे बढ़ें, युवाओं को जोड़ें और समाज हित जनहित में नई प्रेरणा बनें—इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ आपका ट्रस्ट परिवार, अयोध्या जी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदनहै 💐🙏
🪷 माँ सरस्वती की कृपा सदैव आप पर बनी रहे।🪷
🪷जय माँ सरस्वती माँ 🙏 जय ब्रह्म भट्ट समाज की 🙏
*शिव शर्मा*
*युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष*















