परिषदीय विद्यालय में स्वच्छता व विकसित भारत पर ड्रांइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आगरा । हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन,बाल दिवस पर कंपोजिट विद्यालय नवीन नाई की मंडी,मंटोला के छात्र छात्रों के साथ मेट्रो कॉरपरेशन आगरा द्वारा स्वच्छता सेवा सकल्प अभियान के तहद स्वच्छता व विकसित भारत पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर किया गया जिसमें विद्यालय के 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया, मेट्रो आगरा की पीआरओ गौरी शुक्ला द्वारा बच्चों की पेंटिंग के अनुसार पुरुस्कृत किया व मेट्रो टेक्निकल स्टॉफ कीर्ति चौधरी द्वारा सभी बच्चों को प्रोटोकॉल के साथ मेट्रो ट्रेन की सवारी कराई गयी, सभी बच्चों को हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्त्री श्री जवाहर लाल नेहरू और स्वच्छता अभियान बताया गया और विकसित भारत की जानकारी दी गई,अंत में मेट्रो आगरा के द्वारा सभी बच्चों को खाने के पैकेट उयलब्ध कराये गये, प्रधानाध्यापक कर्ण सिंह धाकड़ व उपस्थित स्टॉफ तरंन्नुम गजाला,उजमा अर्शी, पूजा गुप्ता,शबनम व पूनम ने व्यवस्था की व खंड शिक्षा अधिकारी सुमित सिंह व मेट्रो आगरा को आभार व्यक्त किया।















