परिषदीय विद्यालय में स्वगणना एवं जनगणना 2027 कार्यशाला का हुआ आयोजन
आगरा । ताजनगरी आगरा के ब्लॉक खेरागढ़ के परिषदीय विद्यालय में डॉ. राकेश सिंह (बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा) के निर्देशानुसार एवं श्री महेश चंद्र (खंड शिक्षा अधिकारी खेरागढ़) के मार्गदर्शन में दिनांक 14 नवंबर 2026 बाल दिवस के दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सौन खेरागढ़ आगरा के प्रांगण में स्वगणना एवं जनगणना 2027 की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके विशिष्ट अतिथि तहसीलदार खेरागढ़ श्री पुष्पेंद्र सिंह रहे, मुख्य अतिथि के रूप में श्री गोविंद सोनी (जिला जनगणना प्रभारी) उपस्थित रहे, जिला मास्टर ट्रेनर श्री अजय कुमार शर्मा, डॉ. सौरभ शर्मा एवं फील्ड ट्रेनर श्री संतोष राजपूत ने ग्रामीण वासियों को स्वगणना एवं जनगणना के विषय में विस्तार से बताया। प्रधान प्रतिनिधि श्री जतिन ने ग्राम वासियों से स्वगणना करने के लिए अनुरोध किया, विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक डॉ.मलय कुमार दास ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए ग्राम वासियों को जनगणना में सहभाग करने को प्रेरित किया , मंच का कुशल संचालन सहायक अध्यापिका वीनू वर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम की व्यवस्था सहायक अध्यापक नेहा राठी, प्रेम सिंह एवं नारायण सिंह ने संभाली। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय सौंन एवं नगला बड़ा सौंन के प्रधान अध्यापक श्री अनिल कुमार मिश्रा एवं जितेंद्र जी के साथ उनका समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। ग्राम वासियों ने तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह एवं गोविंद सोनी से स्वगणना एवं जनगणना के विषय की बारिकियों को जाना। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जनगणना पर लघु नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीण वासियों को स्वगणना एवं जनगणना पर जागरूक किया, कार्यक्रम की समाप्ति जलपान के साथ संपन्न हुई।















