WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पत्रकार अनुराग सिंह की खास रिपोर्ट ‌ रामनगर के पिपरिया घाट पर छठ महापर्व की भव्य छटा, माताओं-बहनों ने दिया सूर्य को अर्घ्य

पत्रकार अनुराग सिंह की खास रिपोर्ट ‌

रामनगर के पिपरिया घाट पर छठ महापर्व की भव्य छटा, माताओं-बहनों ने दिया सूर्य को अर्घ्य

वाराणसी। जिला वाराणसी के रामनगर स्थित विद्याश्रम के पास पिपरिया घाट पर छठ महापर्व का आयोजन बेहद भव्य और भावपूर्ण तरीके से हुआ। घाट पर आस्था, भक्ति और स्वच्छता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कुछ माताएं और महिलाएं पारंपरिक परिधान में, सिर पर दउरा लेकर, छठी मैया के गीत गाते हुए घाट पर पहुंचीं। गंगा के पवित्र जल में खड़ी होकर उन्होंने अस्ताचलगामी और उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि व बच्चों की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। पूरे घाट पर लोकगीतों की गूंज, दीपों की रोशनी और ठेकुआ के प्रसाद की खुशबू फैली रही।

इस अवसर पर सभासद मनोज जी, समाजसेवी रोशन सिंह, नवीन यादव, पत्रकार अनुराग सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने घाटों का निरीक्षण किया। सभी ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और सफाई, सुरक्षा व प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया।

सभासद मनोज जी ने कहा, छठ महापर्व आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। हमारा प्रयास है कि हर व्रती को साफ-सुथरा घाट और सुरक्षित माहौल मिले। समाजसेवी रोशन सिंह ने कहा, माताओं-बहनों की भक्ति देखकर मन गदगद हो गया। छठ हमें संयम, त्याग और प्रकृति की पूजा का संदेश देता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को छठ की बधाई दी और घाट की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। पिपरिया घाट पर यह आयोजन आस्था और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल बन गया।

Leave a Comment