WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पंखुड़ी ग्रुप करेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 प्राप्त शिक्षकों का सम्मान, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

पंखुड़ी ग्रुप करेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 प्राप्त शिक्षकों का सम्मान

 

आगरा । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पंखुड़ी ग्रुप द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 प्राप्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेठ पदमचंद जैन दाऊ दयाल संस्थान, खंदारी, आगरा में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय शिवहरे, एमएलसी होंगे। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक शिक्षक, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग से राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 प्राप्त श्रीमती संगीता शर्मा, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय धनौली, विकासखंड अकोला, जनपद आगरा तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग से राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 प्राप्त श्री गुणधर लाल जैन, पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता, एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरी पर्वत, आगरा का सम्मान किया जाएगा।

पंखुड़ी ग्रुप की ओर से बताया गया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। इसका उद्देश्य उन शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है, जिन्होंने अपने समर्पण, नवाचार, मेहनत और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। ग्रुप की ओर से कहा गया कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा नहीं करता, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करता है। ऐसे शिक्षकों का सम्मान समाज में शिक्षा और शिक्षक के महत्व को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।

पंखुड़ी ग्रुप शिक्षा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी निरंतर कार्य करता रहा है। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का सम्मान इसी सामाजिक दायित्व की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

कार्यक्रम की संयोजक रेनू वर्मा, डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. आशा रानी एवं संध्या सिंह ने सभी शिक्षक साथियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्मानित शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया है।

Leave a Comment