WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ताज प्रेस क्लब में पत्रकारों ने परिवार सहित की स्व-गणना, आमजन को भी करेंगे जागरूक, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

ताज प्रेस क्लब में पत्रकारों ने परिवार सहित की स्व-गणना, आमजन को भी करेंगे जागरूक

जनगणना-2027 के मीडिया-डे पर जिला प्रशासन ने पत्रकारों को दी स्व-गणना की जानकारी, पोर्टल पर मौके पर ही दर्ज किया परिवार का ब्योरा

एडीएम वित्त एवं राजस्व एवं जिला जनगणना अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने पत्रकारों को दी स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी

 

आगरा। जनगणना-2027 को लेकर अब पत्रकार भी आमजन को जागरूक करने की मुहिम में जुटेंगे। बुधवार को ताज प्रेस क्लब में जिला प्रशासन और प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया-डे एवं स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पत्रकारों और उनके परिजनों ने आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी दर्ज कर अपनी स्व-गणना पूरी की। साथ ही आमजन को भी इस राष्ट्रीय अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने उपस्थित पत्रकारों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण एवं स्व-गणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके पश्चात 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर अजय कुमार शर्मा द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन एवं अन्य प्रशिक्षण के माध्यम से स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया। पत्रकार बंधुओं को बताया गया कि किस प्रकार आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार की आवश्यक जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके साथ ही जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार बंधुओं एवं उनके परिजनों की स्व-गणना मास्टर ट्रेनर के मार्गदर्शन में आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी दर्ज कराकर मौके पर ही पूर्ण कराई गई। सभी पत्रकार बंधुओं ने इस राष्ट्रीय अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भविष्य की विकास नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे स्वयं स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें तथा स्व-गणना की प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 तक अवश्य पूरी करें।

उन्होंने विशेष रूप से पत्रकार बंधुओं से आग्रह किया कि वे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जनगणना-2027 एवं स्व-गणना अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करें तथा अपने आसपास रहने वाले लोगों, परिचितों एवं परिजनों को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित करें, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि जनगणना के दौरान नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं तथा उनका उपयोग केवल अधिकृत जनगणना एवं सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने भी जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने तथा आमजन तक सही एवं प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

राष्ट्रहित में पत्रकारों की भागीदारी जरूरी

कार्यक्रम के प्रारंभ में ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्र द्वारा उपस्थित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं का परिचय कराया गया। ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है। पत्रकार स्वयं स्व-गणना कर राष्ट्रहित में भागीदार बनें और आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी शीलेंद्र शर्मा, वरिष्ठ लिपिक तुषार, सहायक चंदन, क्लब के उपाध्यक्ष अजेंद्र चौहान, सचिव पीयूष शर्मा, अनिल राना, कार्यकारिणी सदस्य जगत नारायन शर्मा, फरहान खान, वीरेंद्र इमल, शीतल सिंह माया, राजेश दुबे, राजेश शर्मा, ग्रामीण पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार, धीरेंद्र सिंह मलिक, हेमेंद्र चतुर्वेदी, वीरेंद्र गोस्वामी, विनीत दुबे, शिव चौहान, दीक्षांत तिवारी, फईम खान, जगत नरायन चौहान, डॉ. गौरव प्रताप, सुशील भारद्वाज, कुनाल जैन, हेमंत खंडेलवाल, विकास बंसल, कपिल अग्रवाल, संदीप कुमार, सोनू यादव, मनीष श्रीवास्तव, फैजान खान, जगन्नाथ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्र एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी संदीप कुमार वर्मा तथा मास्टर ट्रेनर का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment