WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जीआईसी ग्राउंड में 500 से अधिक जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधकर करेंगे नए जीवन की शुरुआत, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एटा में 21 नवंबर को रचेगा खुशियों और सामाजिक समरसता का नया अध्याय*

———————————————

*जीआईसी ग्राउंड में 500 से अधिक जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधकर करेंगे नए जीवन की शुरुआत*

———————————————

*सभी धर्मों एवं समुदायों के जोड़ों का विवाह उनकी परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से कराया जाएगा संपन्न*

—————————————–

*जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के निर्देशन में भव्य आयोजन की तैयारियां तेज, सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश*

 

*एटा, 19 नवंबर 2026 (सू0वि0)।* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद एटा में 21 नवंबर 2026 को जीआईसी ग्राउंड में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 500 से अधिक जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करेंगे। समारोह में सभी धर्मों एवं समुदायों के जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा।

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण वातावरण में विवाह का अवसर उपलब्ध कराना है। यह योजना आर्थिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक समरसता, समानता एवं सर्वधर्म सद्भाव की भावना को भी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि समारोह में शामिल होने वाले प्रत्येक जोड़े एवं उनके परिजनों को सुखद, सुव्यवस्थित एवं यादगार अनुभव प्राप्त हो तथा सभी विवाह संबंधित धर्मों की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए जाएं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समारोह की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। आयोजन स्थल पर वर-वधुओं एवं उनके परिजनों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, आवागमन, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें, जिससे समारोह सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए खुशियों की सौगात बन रही है। यह पहल सुनिश्चित कर रही है कि आर्थिक अभाव किसी भी परिवार की बेटी के विवाह में बाधा न बने और प्रत्येक पात्र जोड़े को सम्मान एवं गरिमा के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत करने का अवसर मिले। 21 नवंबर को आयोजित होने वाला यह समारोह जनपद में सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सामूहिक खुशियों का प्रेरक उदाहरण बनेगा।

Leave a Comment