WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जल अर्पण अभियान के तहत ग्राम बढ़ेरा की ग्रामीण पेयजल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

*जल अर्पण अभियान के तहत ग्राम बढ़ेरा की ग्रामीण पेयजल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित*

( 218.61 लाख रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना से 2329 ग्रामीण होंगे लाभान्वित, 388 घरों को दिए गए पेयजल कनेक्शन)

 

एटा ! प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के अंतर्गत आज विकासखंड निधौली कलां की ग्राम पंचायत बढ़ेरा में ‘जल अर्पण अभियान’ के तहत ग्रामीण पेयजल योजना का हस्तांतरण ग्राम पंचायत को किया गया। कार्यक्रम में सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार अशोक के0के0 मीणा सहित केंद्र एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संयुक्त सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार राजेश कुमार शर्मा, संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) पवन कुमार मीणा, निदेशक एमओपीआर विजय कुमार, मुख्य अभियंता स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) डी.के. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, एसडीएम सदर रविंद्र सिंह, सीओ सदर कृतिका सिंह, अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन (ग्रामीण) अमन यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिलाष बाबू, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।

ग्राम बढ़ेरा ग्रामीण पेयजल योजना का क्रियान्वयन जल निगम (ग्रामीण), एटा द्वारा कराया गया है। इस परियोजना की कुल लागत 218.61 लाख रुपये है। योजना का कार्य 06 सितंबर 2022 को प्रारंभ हुआ तथा 19 फरवरी 2026 को पूर्ण किया गया। योजना के अंतर्गत एक ग्राम को आच्छादित करते हुए 2329 की आबादी को लाभान्वित करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 388 घरेलू जल संयोजन उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही 150 किलोलीटर क्षमता एवं 12 मीटर ऊंचाई के ओवरहेड जलाशय तथा 6.830 किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली का निर्माण किया गया है।

परियोजना की कार्यकारी संस्था पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड (Power Mech Projects Limited) है। जल अर्पण अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा परियोजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की गई। जल जीवन मिशन के अंतर्गत आगामी 10 वर्षों तक योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की व्यवस्था कार्यदायी संस्था के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक एवं अन्य जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पेयजल स्रोतों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पेयजल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित होने के बाद इसकी सुरक्षा, स्वच्छता एवं बेहतर संचालन की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से निभानी होगी। सभी ग्रामीण पेयजल का सदुपयोग करें, पानी की बर्बादी रोकें तथा जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने एवं योजना के संचालन और रखरखाव की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के साथ-साथ जल का संरक्षण करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जल है तो कल है और प्रत्येक बूंद अनमोल है।

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।