WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गोपाष्टमी पर गौपूजन और गौसेवा के लिए उमड़े श्रद्धालु, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*गोपाष्टमी पर गौपूजन और गौसेवा के लिए उमड़े श्रद्धालु*

Oplus_131072

*श्रीकृष्ण गौशाला में विधि-विधान से हुआ पूजन, 500 गोवंश की सेवा कर श्रद्धालुओं ने अर्जित किया पुण्य लाभ*

 

आगरा। शाहगंज स्थित स्वामी लीला शाह महाराज जी की तपोभूमि श्रीकृष्ण गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचे और विधि-विधान से गौमाता का पूजन कर गोभोजन कराया। श्रद्धालुओं ने साईं की कुटिया में दर्शन कर धर्मलाभ भी प्राप्त किया,

हिंदू धर्म में गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने हरा चारा, गुड़ एवं अन्य सामग्री अर्पित कर गौसेवा में भागीदारी की, गौशाला कमेटी द्वारा यहां लगभग 500 गोवंश की नियमित सेवा की जाती है। आयोजन में श्रद्धालुओं ने तन-मन से सहभागिता कर गौसेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। गौशाला कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष हरजानी ने बताया की श्रीकृष्ण भगवान 6 वर्ष की आयु में पहली बार कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन गोचरन प्रारंभ किया था इसलिए गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है। गुरु सेवक श्याम भोजवानी ने कहा“गौसेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न अंग है, गौमाता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं,मुख्य रूप से सेवा में रहे मुख्य रूप से मौजूद रहे मनीष हरजानी,श्याम भोजवानी, भगवान आवतानी,महेश मंगरानी, जे के मदनानी, पुरनचंद, जीतू तुलसियानी,आशु मूलचंदानी पंडित विष्णु शुक्ला,चांदनी भोजवानी, पूजा भोजवानी, हार्दिता पलक नेहा हर्षिता धर्मानी, नमिता आदि।

Leave a Comment