WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेंट एंड्रूज स्कूल के खिलाड़ी संभव शर्मा प्रतिभाग करेंगे, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेंट एंड्रूज स्कूल के खिलाड़ी संभव शर्मा प्रतिभाग करेंगे*

 

आगरा। सेंट एंड्रूज स्कूल, बरौली के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के कक्षा 10 के होनहार खिलाड़ी संभव शर्मा 20 से 26 नवंबर 2026 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली इंडिया इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 (G-1) में प्रतिभाग करने जा रहे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। संभव शर्मा के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को लेकर विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संभव शर्मा को शुभकामना दीं। उन्होंने कहा किसी विधार्थी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिभाग करना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। विद्यालय की प्रधानाचार्या साहिबा खान, उप-प्रधानाचार्या रीता रॉय एवं बीडी दुबे ने भी संभव शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच विक्रम सक्सेना ने बताया कि संभव शर्मा ने निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी तैयारी की है। उन्होंने यह भी बताया कि संभव अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहले भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संभव इस बार भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और आगरा का नाम रोशन करेंगे। सेंट एंड्रूज स्कूल परिवार ने संभव शर्मा को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment