*गणेश महोत्सव के अंतर्गत आनंदपुरम कॉलोनी से श्री गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन को लेकर कॉलोनी वासियों में हर्ष का उल्लास*
आगरा। श्री गणेश चतुर्थी से प्रारंभ गणेश महोत्सव के अंतर्गत आनंदपुरम कॉलोनी से श्री गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन को लेकर कॉलोनी वासीयो में हर्ष का उल्लास दिखाई दिया। प्रतिदिन सुबह शाम भजन कीर्तन के बाद श्री सुंदर कांड का आयोजन हुआ। तदोपरांत पंडित जी के द्वारा विधि विधान से कराई पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़ा ताशों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभयात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। वही गुलाल आतिश बाजी कर खुशी जाहिर की गणपति जी के जय घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कॉलोनी में भ्रमण के बाद श्री आनंदेश्वर मंदिर पर पानी के ड्रम में ही प्रतिमा का विसर्जन हुआ। इस दौरान स्नेहा गुप्ता, मयंक गुप्ता, समाजसेवी हेमंत भोजवानी, वंशिका,आंशिका गुप्ता दीपचंद शिवहरे अनुज त्रिपाठी लालचंद मोटवानी,नीलम,पूजा नमिता भोजवानी अंजलि गुप्ता राहुल मीना गौरव खुशबू शिवहरे पायल आदि मौजूद रहे। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी हुआ।
















