WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

फुलट्टी के कूंचा साधुराम में धूमधाम से मना 35वां गोवर्धन पूजा महोत्सव, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

फुलट्टी के कूंचा साधुराम में धूमधाम से मना 35वां गोवर्धन पूजा महोत्सव

विशाल गोवर्धन महाराज की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, ग्रहण किया अन्नकूट प्रसाद

आगरा। शहर के फुलट्टी स्थित कूंचा साधुराम के श्री कूंचेश्वर महादेव मंदिर में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर 35वें गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल एवं आकर्षक गोवर्धन महाराज की झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

महोत्सव के साथ गोवर्धन महाराज की आरती की गई श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर गोवर्धन महाराज के दर्शन किए और अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में क्षेत्र की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा और सामूहिक आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।

उपस्थित रहे नवीन चन्द्र शर्मा, आरती शर्मा, चतुर्भुज तिवारी,पीयूष कपूर, विपिन मेहरा, दयानंद शर्मा, त्रिलोक चंद शर्मा, आशु शर्मा, अपूर्व शर्मा, उज्ज्वल पचौरी, डॉ. कैलाश खन्ना, श्रीभगवान माहेश्वरी, आयुष माहेश्वरी, दिलीप भार्गव, बीनू शर्मा, हर्ष मोहन शर्मा, विनय शर्मा, ललित मिश्रा, विशाल मित्तल एवं विन्नी मेहरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु

Leave a Comment