*एटा पुलिस के डॉग स्क्वाड के बहादुर ट्रैकर श्वान ‘जिव’ को राजकीय सम्मान के साथ दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।*
अत्यंत दुःख के साथ अवगत कराना है कि एटा पुलिस के डॉग स्क्वाड में तैनात बहादुर ट्रैकर श्वान ‘जिव’ की बीमारी के चलते दिनाँक 13.11.26 की रात्रि मृत्यु हो गई है। आज पुलिस लाइन एटा में ‘जिव’ को राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ‘जिव’ को पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी गई। ‘जिव’ ने पूरी निष्ठा एवं बहादुरी के साथ देश सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। अपने सेवाकाल के दौरान जनपद में घटित कई महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं के सफल अनावरण में ‘जिव’ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री सुनील एहलावत सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
एटा पुलिस परिवार ‘जिव’ की वफादारी एवं बहादुरी को सदैव याद रखेगा।















