*ब्रेकिंग न्यूज़*
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
*हापुड़ जिले के तहसील गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेला: बड़े अधिकारियों ने परखी तैयारियां, सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश* आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एडीजी भानु भास्कर, मंडल आयुक्त मेरठ, डीआईजी कला निधि नैथानी, जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना,पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा एवं अपर जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से मेला स्थल, घाटों, सदर बाजार के मुख्य दरवाजे, मुक्तेश्वर मूर्ति स्थल, हेलीपैड स्थल एवं कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात रूट, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, चिकित्सा शिविर, अग्निशमन व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की।अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कर लिया जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं।।
पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार















