WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हरिओम बाबा का कड़ा रुख: “लगाए गए सभी आरोप निराधार, साबित करें या माफी मांगें, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*हरिओम बाबा का कड़ा रुख: “लगाए गए सभी आरोप निराधार, साबित करें या माफी मांगें”*

 

आगरा। बल्केश्वर क्षेत्र के भाजपा पार्षद हरिओम गोयल उर्फ ‘बाबा’ ने अपने ऊपर लगे तमाम गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें उनकी छवि धूमिल करने का एक राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है।

पार्षद हरिओम बाबा का कहना है कि:

*आरोपों को बताया बेबुनियाद:* मनोज अग्रवाल द्वारा लगाए गए अवैध वसूली, सट्टा कारोबार, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसे सभी आरोप पूरी तरह झूठे, मनगढ़ंत और तथ्यहीन हैं।

*चुनौती दी:* उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा है कि यदि आरोप लगाने वाले लोग इनमें से एक भी आरोप को तथ्यात्मक रूप से साबित कर दें, तो वे हर कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

*जनसेवा का दिया हवाला:* उनका दावा है कि वे क्षेत्र की जनता और व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा खड़े रहे हैं, और कुछ लोग राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी लोकप्रियता से घबराकर इस तरह के बेबुनियाद हथकंडे अपना रहे हैं।

Leave a Comment