WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में जूता कुटीर उद्योग संचालकों ने खोला मोर्चा, उत्पीड़न और अवैध वसूली के लगाए आरोप, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में जूता कुटीर उद्योग संचालकों ने खोला मोर्चा, उत्पीड़न और अवैध वसूली के लगाए आरोप*

 

आगरा। ताजनगरी के जगदीशपुरा क्षेत्र में जूता कुटीर उद्योग संचालकों ने कथित उत्पीड़न, धमकी और अवैध वसूली के प्रयासों को लेकर आवाज उठाई है। जूता कुटीर उद्योग बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रोहित कुमार जाटव ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और छोटे कारोबारियों को सुरक्षा देने की मांग की। रोहित कुमार जाटव ने बताया कि वह जगदीशपुरा क्षेत्र में जूते के कुटीर उद्योग से जुड़े हैं। इस क्षेत्र में सैकड़ों छोटे घरेलू और कुटीर उद्योग संचालित हैं, जिनसे हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। उनका कहना है कि ये उद्योग लोगों को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर देते हैं, लेकिन कुछ लोगों की गतिविधियों के कारण छोटे कारोबारियों में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित और वंचित समाज के छोटे उद्यमियों को निशाना बनाया जा रहा है। मेहनत से रोजगार खड़ा करने वाले कारोबारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत करने वालों को कथित रूप से धमकाने और डराने के आरोप भी लगाए गए हैं। समिति की ओर से दुष्यंत लवानिया,भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रहे अशफाक सैफी और विशेष राठौर सहित कुछ लोगों की भूमिका पर सवाल उठाए गए। आरोप लगाया गया कि राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव का इस्तेमाल कर छोटे कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है।

प्रेसवार्ता में समिति ने ₹25 हजार और ₹5 हजार प्रतिमाह मांगने के कथित आरोपों की जांच कराने की मांग की। साथ ही बैकेट हॉल की भूमि, नक्शे, नगर निगम की जमीन और अग्निशमन एनजीओ की भूमिका की भी जांच कराने की मांग उठाई।समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेने, पुलिस कमिश्नर आगरा से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने और दर्ज शिकायतों कार्रवाई की मांग की है। समिति का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र के छोटे कुटीर उद्योग संचालक भयमुक्त वातावरण में अपना रोजगार चला सकें।

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।