WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन हेतु अधिग्रहण स्थल में परिवर्तन, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन हेतु अधिग्रहण स्थल में परिवर्तन*

 

*एटा, 06 अक्टूबर 2026(सू0वि0)।* उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026, आगरा खण्ड स्नातक एवं आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पूर्व में जारी अधिग्रहण आदेश संख्या 2472 दिनांक 01 अक्टूबर 2026 द्वारा अधिग्रहित कृषि उत्पादन मण्डी समिति, एटा का अधिग्रहण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

धान की आवक बढ़ने तथा यातायात की समस्या के दृष्टिगत अब जिला पंचायत परिसर एवं जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र मैरिज होम के हॉल तथा 04 कक्षों को दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए अधिग्रहित किया गया है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरून्मोली ने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, एटा एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, एटा को निर्देशित किया है कि अधिग्रहित स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Comment