WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डीजल एवं पेट्रोल बचाओ – स्थानीय व्यापार बढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत “विकास एवं जन जागरूकता कार्यक्रम” एवं साप्ताहिक बाजार का आयोजन किया गया, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

 

 

जनपद एटा की आदर्श ग्राम पंचायत झिनवार में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अपील से प्रेरित होकर “डीजल एवं पेट्रोल बचाओ – स्थानीय व्यापार बढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत “विकास एवं जन जागरूकता कार्यक्रम” एवं साप्ताहिक बाजार का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा तथा आत्मनिर्भर गांव की अवधारणा को मजबूत करना रहा।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के 21 मेधावी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इसके अतिरिक्त साप्ताहिक बाजार में व्यापार कर रहे दुकानदारों का भी सम्मान किया गया तथा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

 

ग्राम पंचायत सचिव श्री विपिन कुमार जी एवं ग्राम प्रधान श्रीमती कृष्णा उपाध्याय जी द्वारा छात्र-छात्राओं एवं दुकानदारों को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में आमंत्रित कई अधिकारीगण शासकीय कार्यों में व्यस्त होने के कारण सम्मिलित नहीं हो सके, किंतु ग्राम पंचायत द्वारा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

 

ग्राम प्रधान श्रीमती कृष्णा उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बाजार लगने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, डीजल एवं पेट्रोल की बचत होगी तथा गांव की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 

उन्होंने क्षेत्रवासियों से साप्ताहिक बाजार में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की।

 

जारीकर्ता :

श्रीमती कृष्णा उपाध्याय

ग्राम प्रधान

आदर्श ग्राम पंचायत झिनवार

जनपद एटा

Leave a Comment