WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, रिपोर्ट एडवोकेट मुहम्मद इरफान

जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

=====================

एटा / उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आज रविवार को आवास जनपद न्यायाधीश, एटा परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ, 2026 कार्यक्रम के अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर राकेश धर दुबे, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , मनीषा, नरेन्द्र पाल राणा, विनीत कुमार वासवानी, कमालुद्दीन, मोहम्मद फिरोज़, सारिका गोयल, सीलवंत आदि अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीशगण द्वारा, तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एवं सुरेखा, युगल चन्द्र चौधरी, सिविल जज (सी0डि0) आदि न्यायिक अधिकारियों के द्वारा पौधा रोपित किया गया। साथ ही राकेश यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय, आसिफ बेग, सेन्ट्रल नाजिर आदि उपस्थित स्टॉफ के द्वारा भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सम्मिलित होकर वृक्षारोपण किया गया एवं आपने जीवन में पौधों के महत्व को समझा व उनके बचाव के लिये प्रण भी लिया गया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि वृक्षारोपण दिवस को व्यक्तिगत रूप से मनाएं और स्वयं एक पेड़ लगाएं। अपने घर की ज़मीन पर पेड़ लगाएं या अपने क्षेत्र की सरकारी एजेंसी के साथ स्वयंसेवक के रूप में काम करते हुए सार्वजनिक भूमि पर पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें। वृक्षारोपण दिवस की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसे मनाने का कोई सही या गलत तरीका नहीं है, बस एक साझा उद्देश्य है कुछ अच्छा उगाना। उनके द्वारा वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित सभी लोगों से आवाह्न किया गया कि वे सब अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाये और प्रकृति को हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें।

Leave a Comment