WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में भागवत कथा में फायरिंग से दो घायल, लाइसेंसी बंदूक से चली थी गोली, आरोपी गिरफ्तार; हथियार बरामद , रिपोर्ट रमा मिश्रा

एटा में भागवत कथा में फायरिंग से दो घायल, लाइसेंसी बंदूक से चली थी गोली, आरोपी गिरफ्तार; हथियार बरामद

एटा के मलावन थाना क्षेत्र में आयोजित भागवत कथा के दौरान हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में दो लोग छर्रे लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपी युवक को लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 जून की शाम को हुई थी। भागवत कथा के आयोजन के दौरान एक युवक ने घड़ा फोड़ने के उद्देश्य से अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े दो लोगों को लग गए, जिससे वे घायल हो गए और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

 

घायलों की शिकायत पर मलावन थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने घटना की गहन जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान पुलिस ने अंकित पुत्र जगवीर सिंह, निवासी ग्राम पुरसारी, थाना मलावन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा-30 भी बढ़ा दी है।

 

Leave a Comment