WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की समीक्षा बैठक एवं ‘बहुजन स्वाभिमान संवाद’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एटा में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की समीक्षा बैठक एवं ‘बहुजन स्वाभिमान संवाद’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

एटा। अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजेंद्र पाल गौतम जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री तनुज पुनिया जी के निर्देशानुसार अलीगढ़ एवं आगरा मंडल के सभी जनपदों में आयोजित समीक्षा बैठक एवं ‘बहुजन स्वाभिमान संवाद’ कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत जनपद एटा में भव्य बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती सत्या बहन जी (पूर्व सांसद एवं पूर्व सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार) के कैंप कार्यालय, लालपुर हाउस, गांधी मार्केट, एटा में संपन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी एटा के शहर अध्यक्ष श्री विनीत पाराशर बाल्मीकि ने की, जबकि संचालन कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री प्रदीप सरोहा (राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं ब्रज ज़ोन), माननीय श्री डूंगर सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मेरठ एवं आगरा मंडल) तथा माननीय श्री किशन सिंह चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अलीगढ़ एवं सहारनपुर मंडल) सहित विभाग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, प्रदेश सचिव एवं महासचिव उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदीप सरोहा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद कांग्रेस सरकारों द्वारा देशहित, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

किशन सिंह चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा केवल घर बैठकर नहीं की जा सकती। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस प्रदेश एवं देश में पुनः मजबूत होकर सरकार बनाएगी तथा सभी कार्यकर्ताओं से माननीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया।

डूंगर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, एकता, अखंडता और विकास की विचारधारा है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है।

इस अवसर पर अरुणेश गुप्ता, ठाकुर अनिल सोलंकी, विनीत पाराशर बाल्मीकि, रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट, सुनील गौतम एडवोकेट, सुभाष सागर एडवोकेट (पूर्व सभासद), नीलमा राज, श्रीमती ज्योति सोलंकी एडवोकेट, राजपाल वर्मा एवं दिनेश यादव सहित अनेक वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में संजीव गुप्ता, अशोक पाल धनगर, आशीष राज, रामरतन वाल्मीकि, पंकज गौतम, राजपाल सिंह वर्मा, सोमवीर सिंह दिवाकर, संतोष कुमार गौतम एडवोकेट, दिनेश कुमार मिश्रा, अनुज उपाध्याय, दिनेश कुमार यादव, मुन्नालाल वाल्मीकि, मुनेंद्र सिंह, दयानंद यादव, ललित कुमार, उषा कुमार, गुरमीत सिंह, अभिषेक तोमर, आमिर अली, जितेंद्र राजपूत, मिताली मधुमिता, राजेश कुमारी, नैना शर्मा एडवोकेट, नेम दिवाकर, दिनेश सिंह सागर, डॉ. भरत सिंह, निखिल कुमार, सूरज सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, नरेंद्र लोधी, ऋषिकांत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment