WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0: पात्र-अपात्र लाभार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0: पात्र-अपात्र लाभार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश*

 

 

*एटा 15 जुलाई 2026(सू0वि0)।* अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / परियोजना निदेशक, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), एटा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों की पात्रता की स्थलीय जांच एवं सत्यापन का कार्य पूर्ण कर संबंधित निकायों द्वारा पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची उपलब्ध कराई गई है।

योजना के पारदर्शी एवं निष्पक्ष क्रियान्वयन के दृष्टिगत सभी संबंधित निकायों को निर्देशित किया गया है कि पात्र एवं अपात्र लाभार्थियों की सूची अपने कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर तत्काल चस्पा कर सार्वजनिक करें, ताकि यदि किसी आवेदक को कोई आपत्ति हो तो वह निर्धारित अवधि में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सके।

उन्होंने बताया कि नोटिस बोर्ड पर सूची चस्पा करने के उपरांत प्राप्त होने वाली सभी आपत्तियों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद अंतिम रूप से तैयार पात्र एवं अपात्र लाभार्थियों की सूची के साथ पात्र लाभार्थियों की संपूर्ण पत्रावलियां डूडा कार्यालय, एटा को उपलब्ध कराई जाएं।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / परियोजना निदेशक, डूडा ने बताया कि प्राप्त अभिलेखों के आधार पर पात्र लाभार्थियों का विवरण यूनिफाइड वेब पोर्टल पर अपलोड करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी तथा डीपीआर तैयार कर सूडा एवं शासन को प्रेषित की जाएगी, जिससे पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Comment