WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सम्मान समारोह में कवि बिखेरेंगे कविता के रंग, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

सम्मान समारोह में कवि बिखेरेंगे कविता के रंग

———————————-

आगरा,16 जुलाई को नागरी प्रचारिणी सभा के पुस्तकालय भवन में भव्य सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन अपराह्न 2 बजे होगा । समारोह के संयोजक प्रसिद्ध कवि डॉ राजकुमार रंजन के बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता महेन्द्र कुमार गोयल एवं विशिष्ट अतिथि यादराम वर्मा कवि किंकर पूर्व एडीशनल कमिश्नर, वरिष्ठ पत्रकार ओम ठाकुर, आदर्श नन्दन गुप्त एवं डाक्टर महेश धाकड़, शंकरदेव तिवारी होंगे ।

 

समारोह में प्रसिद्ध समाजसेवी पर्यावरणविद् पूर्व फौजी कवि मुन्नालाल मिश्रा धुंआधार एवं वरिष्ठ पत्रकार चिंतक वीरेंद्र गोस्वामी का सम्मान किया जायेगा ।

आमंत्रित कवियों में फिल्मी गीतकार रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी, हास्य कवि सत्येन वर्मा “सत्येन,” इन्दौर, व्यंग्यकार अरविन्द तिवारी शिकोहाबाद, हास्य व्यंग्य कवि मंजुल मयंक फिरोजाबाद, कवयित्री रजिया बेगम जिया धौलपुर कवि शिवराम शांति बाह के अलावा वरिष्ठ साहित्यकार शीलेन्द्र वशिष्ठ, शिवसागर, डॉ राजकुमार रंजन, रजनीकांत लवानिया, यादराम वर्मा कवि किंकर अभय दुबे शिव शंकर सहज डॉ राजेन्द्र दवे आदि काव्य पाठ करेंगे ।

Leave a Comment