पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल
पौनी / मिर्जापुर। निज संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की जमीनी जांच में दावा किया गया है कि ग्राम पौनी में SIR (Special Intensive Revision) के दौरान लगभग 122 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिए गए हैं।
जिसमें विजेंद्र बहादुर सिंह पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता का खुद नाम गायब पाया गया रविंद्र बहादुर सिंह का नाम गायब कर दिया गया हैं।
मामले का खुलासा डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिजेंद्र बहादुर सिंह ने किया है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की टीम ने जब गांव में घर-घर जाकर मतदाता सूची का मिलान किया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। कई ऐसे मतदाता जिनका नाम पहले की सूची में था, उनका नाम वर्तमान विधानसभा वोटर लिस्ट में नहीं है।
बिजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यह मामला केवल 122 नामों का नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की जड़ पर प्रहार है। विधानसभा वोटर लिस्ट में बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा होने की आशंका है।
मीडिया टीम करेगी और जांच, जल्द उजागर होगी मूल सच्चाई –
राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह तो शुरुआती जांच है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन की मीडिया टीम इस मामले में और गहराई से जांच-पड़ताल करेगी। टीम BLO, पंचायत के रिकॉर्ड और ग्रामीणों के आधार, राशन कार्ड से क्रॉस वेरिफिकेशन करेगी।
उन्होंने कहा, “जल्द ही इस मामले की मूल सच्चाई को प्रमाण के साथ उजागर किया जाएगा और संबंधित निर्वाचन अधिकारी को साक्ष्य सौंपा जाएगा। अगर किसी स्तर पर लापरवाही या साजिश हुई है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।”
ग्रामीणों ने भी बताया कि उनके परिवार के सदस्यों के नाम काट दिए गए हैं जिससे उनमें नाराजगी है।
नोट – मतदाता सूची से संबंधित सही स्थिति की जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल https://elections24.eci.gov.in पर जाकर अपना नाम अवश्य चेक करें।
















