WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शांति समिति की बैठक एक दिन स्थगित, अब 23 मई को होगी*  _गंगा दशहरा, बकरीद एवं मोहर्रम को लेकर प्रशासन करेगा विस्तृत मंथन_ रिपोर्ट बी के दीक्षित

*शांति समिति की बैठक एक दिन स्थगित, अब 23 मई को होगी*

_गंगा दशहरा, बकरीद एवं मोहर्रम को लेकर प्रशासन करेगा विस्तृत मंथन_

 

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

एटा, 21 मई। जनपद में आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली शांति समिति की बैठक को अपरिहार्य कारणों से एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब यह महत्वपूर्ण बैठक 23 मई 2026, शनिवार को सायं 5:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में यह बैठक 22 मई 2026 (शुक्रवार) को प्रस्तावित थी, किन्तु प्रशासनिक कारणों के चलते इसकी तिथि में परिवर्तन किया गया है। बैठक में आगामी गंगा दशहरा (25 मई), ईद-उल-जुहा (बकरीद) तथा मोहर्रम जैसे प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति में जनपद की कानून व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के संबंध में आवश्यक रणनीति तैयार की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा जारी आदेश संख्या-1799 में सभी संबंधित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा है कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सामाजिक एकता के प्रतीक हैं तथा इन्हें शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जनपद में आयोजित होने वाली यह बैठक सामाजिक समरसता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Leave a Comment