WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वाराणसी में बनेगा पद्मभूषण डॉ. कमलाकर त्रिपाठी के नाम पर पार्क, बगहा में भी खुशी की लहर, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*वाराणसी में बनेगा पद्मभूषण डॉ. कमलाकर त्रिपाठी के नाम पर पार्क, बगहा में भी खुशी की लहर*

 

*डॉ. त्रिपाठी द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के सम्मान में लिया गया है। देश के प्रतिष्ठित चिकित्सकों में शुमार डॉ. कमलाकर त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है*

 

 

 

वाराणसी/बगहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश के प्रख्यात चिकित्सक एवं पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत प्रो. डॉ. के.के. त्रिपाठी (डॉ. कमलाकर त्रिपाठी) के सम्मान में वाराणसी नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगर निगम ने रविंद्रपुरी कॉलोनी स्थित उनके वर्तमान निवास स्थान के समीप एक पार्क का निर्माण कराने तथा उसका नाम “पद्मभूषण डॉ. कमलाकर त्रिपाठी पार्क” रखने का फैसला किया है।

यह निर्णय डॉ. त्रिपाठी द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के सम्मान में लिया गया है। देश के प्रतिष्ठित चिकित्सकों में शुमार डॉ. कमलाकर त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। उनके नाम पर पार्क का निर्माण वाराणसी के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

इस घोषणा के बाद केवल वाराणसी ही नहीं, बल्कि बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। विशेष रूप से नरईपुर, जो डॉ. त्रिपाठी का ससुराल है, वहां लोगों में उत्साह और गर्व का वातावरण देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताते हुए वाराणसी नगर निगम के इस निर्णय का स्वागत किया है।

सामाजिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि डॉ. कमलाकर त्रिपाठी ने चिकित्सा जगत में अपनी प्रतिभा, सेवा और समर्पण से देशभर में पहचान बनाई है। उनके नाम पर पार्क का निर्माण नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान की परंपरा को और मजबूत करेगा।

इस निर्णय से बगहा सहित पूरे पश्चिम चंपारण के लोगों में गर्व की भावना है और लोग इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।

Leave a Comment