WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

NHM संविदा कर्मचारियों की मांगो में स्थानांतरण की मांग पर संगठन को मिली बड़ी सफलता:- अरविन्द चौहान 

NHM संविदा कर्मचारियों की मांगो में स्थानांतरण की मांग पर संगठन को मिली बड़ी सफलता:- अरविन्द चौहान

—————————————-

एटा, 30 सितंबर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संगठन की लंबे समय से चली आ रही स्थानांतरण की मांग को लेकर संगठन को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।उत्तर प्रदेश के 72 जनपदों में कार्यरत NHM संविदा कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग को लेकर संगठन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में प्रदेश संगठन के नेतृत्व में मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के साथ वार्ता की गई। वार्ता के बाद पात्र संविदा कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करने पर सहमति बनी है।

संगठन के अनुसार 03 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक NHM पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कर्मचारी सेवा वर्ष, गृह जनपद, मेडिकल/महिला/दिव्यांग आदि निर्धारित आधारों के अनुसार स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद स्थानांतरण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एटा के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि स्थानांतरण की मांग लंबे समय से संविदा कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं में शामिल थी। एक ही स्थान पर लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। संगठन द्वारा प्रदेश के 72 जनपदों में कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

श्री चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी NHM संविदा कर्मचारियों से अपील की कि निर्धारित अवधि में पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक भरें।

अरविन्द सिंह चौहान ने प्रदेश संगठन, मिशन निदेशक एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभी संगठन की और भी जो मांगे हैं उन पर भी विचार करें तथा खत्म करायें अन्यथा कि स्थिति में चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन की जो रूप रेखा है वह जारी रहेगी।

Leave a Comment