WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जमीनी विवाद में युवक के पैर में लगी गोली, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा, रिपोर्ट

जमीनी विवाद में युवक के पैर में लगी गोली, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा

 

जैथरा, (एटा)। थाना जैथरा क्षेत्र में बुधवार रात जमीनी विवाद को लेकर गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही थाना जैथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया।पुलिस के अनुसार घटना जमीनी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई तथा मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों एवं संबंधित लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को जमीनी विवाद में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से छानबीन की जा रही है और जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि घटना की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment