नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन

 

*नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन ।*

 

*सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है!*

 

*भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल पेश करते हुए नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने शाह रहमतुल्लाह के सालाना उर्स के पावन अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।*

*कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष ममता ने अपने हाथों से राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर किया। उर्स में आए हुए लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया और संस्था के इस नेक कार्य की दिल से सराहना की।*

*संस्था के वॉलिंटियर मोहम्मद अनीस के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। इस पुनीत कार्य में संस्था के समर्पित सदस्यों में विजय कुमार,किरन देवी, मोहम्मद अनीस, सुमित बिंद, रवि कुमार, रामबाबू गुप्ता, राजू, मो. नसीम, अंसार अहमद, बबलू, नियाज, राजा, सर्फुद्दीन, वकील अहमद आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।*

*संस्था अध्यक्ष ममता ने कहा कि नई सुबह एक उम्मीद का यही संकल्प है कि हम हर धर्म, हर वर्ग के लोगों की निस्वार्थ सेवा करें। शाह रहमतुल्लाह के उर्स जैसे पावन मौके पर सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। गर्मी से बेहाल लोगों के चेहरों पर शरबत पीने के बाद जो सुकून दिखा, वही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। संस्था आगे भी सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी।*

 

*ममता (समाज सेविका)*

*अध्यक्ष*

*नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था*

*जिला – वाराणसी*

*मो. 9598644904*

Leave a Comment