WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा टुंडला इटावा रूट के स्थान पर आगरा फतेहाबाद बाह होकर इटावा जाएगी ट्रेन-सांसद राजकुमार चाहर, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

*आगरा टुंडला इटावा रूट के स्थान पर आगरा फतेहाबाद बाह होकर इटावा जाएगी ट्रेन-सांसद राजकुमार चाहर*

 

आगरा। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर द्वारा 2 अप्रैल को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाए गए रेल मुद्दों का असर अब ज़मीन पर दिखाई देने लगा है। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए आगरा-टूंडला-इटावा रूट के स्थान पर अब ट्रेन आगरा से फतेहाबाद, बाह और बटेश्वर होते हुए इटावा तक संचालित की जाएगी।

सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में अति महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि वर्तमान में ट्रेनें आगरा से टूंडला होते हुए इटावा जाती हैं, जबकि फतेहाबाद, बाह और बटेश्वर—लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी से वंचित हैं। उन्होंने मांग रखी थी कि कुछ ट्रेनों को इस नए रूट पर संचालित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय संतुलन और आम जनता की सुविधा सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही सांसद चाहर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर भी इस विषय को प्रमुखता से रखा था। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि अब इस दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है।

नए रूट से आगरा ग्रामीण फतेहाबाद, बाह, खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की लाखों जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन, व्यापार और धार्मिक स्थलों बटेश्वर तक पहुंच में सुविधा मिलेगी।

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक ट्रेनों के संचालन का प्रयास जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत हो सके।

Leave a Comment