WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की बैठक: प्रदेश सम्मेलन की तारीख व रणनीति पर हुआ मंथन, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

एटा में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की बैठक: प्रदेश सम्मेलन की तारीख व रणनीति पर हुआ मंथन

 

एटा , भारतीय मीडिया फाउंडेशन के जिला महिला सेल की उपाध्यक्ष सुलेखा यादव के निवास, शीतलपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामनरेश यादव ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने किया।

 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय चेयरमैन (इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया) निशा कांत शर्मा एडवोकेट तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता उपस्थित रहे।

 

आयोजक मंडल ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की तिथि निर्धारण एवं सम्मेलन को सफल बनाने हेतु रणनीति और सुझाव दिए। साथ ही, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तरीय पदाधिकारियों से कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

 

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जो भी राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे, वे अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और नाम लिखकर भेजें, ताकि उन्हें सम्मानित पत्र दिया जा सके।

बैठक में नितिन तिवारी संगठन सचिव,प्रियांशु तिवारी जिला उपाध्यक्ष,अभिषेक तोमर जिला महासचिव,बृज किशोर दीक्षित जिला महासचिव प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,सोनू गुप्ता मंडल अध्यक्ष,सत्यवीर सिंह मंडल उपाध्यक्ष,दयानंद यादव ब्लाक अध्यक्ष सकीट,पंकज गौतम,रणधीर सिंह एडवोकेट दीपू एडवोकेट,श्री मती ज्योति सोलंकी एडवोकेट, रमा मिश्रा,गीत कश्यप ,

भवदीय

ठाकुर अनिल सोलंकी

राज्य प्रभारी – नीति निर्धारण एवं महासम्मेलन समिति, भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल, उत्तर प्रदेश

तथा जिला अध्यक्ष, भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल, एटा

Leave a Comment