WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जलेसर में 300 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, रिपोर्ट राम नरेश

*बिजली बिलों की मार से फूटा जनाक्रोश, जलेसर में 300 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन*

 

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

 

जलेसर, 22 मई 2026 (विशेष संवाददाता)। बढ़ती महंगाई और आसमान छूते बिजली बिलों से परेशान आम जनता का गुस्सा शुक्रवार को खुलकर सामने आ गया। जनपद एटा की तहसील जलेसर में सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए प्रदेशभर में प्रत्येक उपभोक्ता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग उठाई।

ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भारी बिजली बिलों ने गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। स्थिति यह है कि अनेक परिवार समय पर बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें बिजली कटौती जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली अब विलासिता नहीं, बल्कि आमजन की बुनियादी आवश्यकता बन चुकी है।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों ने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रदेश के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए, ताकि गरीब, किसान और आम नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शीघ्र इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

ज्ञापन पर जलेसर एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर दर्ज किए गए। इस दौरान लोगों ने एक स्वर में कहा कि सरकार को जनता की आर्थिक परेशानियों को गंभीरता से समझते हुए बिजली बिलों के बोझ से राहत देनी चाहिए।

स्थानीय नागरिकों का कहना था, “आज बिजली हर घर की जरूरत है। गरीब परिवारों के लिए भारी बिजली बिल भरना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देकर जनता को राहत देनी चाहिए।”

Leave a Comment