WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कचहरी चौराहे पर विशाल प्रदर्शन, रिपोर्ट डॉ रज्जाक अहमद

एटा शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कचहरी चौराहे पर कल दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास पेपर लीक को लेकर धरना दे रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर दिया ज्ञापन साथ ही साथ खरीफ फसल हेतु युरिया एवं डीएपी खाद की गंभीर कमी तथा स्मार्ट मीटरो के कारण अत्यधिक बिजली बिल में वृद्धि के विरोध भी किया

एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं – इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।

 

152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।

 

और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए – तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद – और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं।

 

यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही – उनपर टूट पड़ी है।

ठाकुर अनिल सोलंकी पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा

प्रदेश सरकार द्वारा जिन स्मार्ट मीटर को स्थापित किया गया है उनकी रीडिंग सामान्य से कहीं अधिक तेज चलने की शिकायत प्राप्त हो रही है इसके चलते आम उपभोक्ताओं पिछले बिलो की तुलना में कई गुना अधिक बिल का भुगतान करने को विवश होना पड़ रहा है

यह स्मार्ट मित्रों के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ एक प्रकार की आर्थिक लूट है जो किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार है

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील गौतम ने कहा वर्तमान में प्रदेश भर में खरीफ की फसल धान मक्का आदि की बुवाई एवं रोपाई का कार्य जोरों पर चल रहा है इस मौसम में अन्नदाता किसानों को युरिया और डीएपी उर्वरक की अत्यंत आवश्यकता होती है परंतु यह अत्यंत दुखद है की प्रदेश के अधिकांश जिलों में किसानों को इन खादो के लिए लंबी-लंबी कारों में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है और इसके बावजूद उन्हें निर्धारित मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है इससे किसान वर्ग में अत्यधिक निराशा हताशा और आक्रोश व्यापक है फसलों की बुवाई का समय निकलता जा रहा है जिससे आने वाली फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ना सुनिश्चित है

कार्यक्रम में

रामकुमार सक्सेना जिला उपाध्यक्ष संगठन नैना शर्मा सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

सुभाष सागर पूर्व सभासद नीलमा राज पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जलेसर डॉक्टर राजपाल वर्मा रणजीत सिंह एडवोकेट जिला अध्यक्ष अनुसूची जाति पूर्व जिला अध्यक्ष एकेश लोधी संतोष गुप्ता कायम बरकाती दिनेश यादव प्रदेश महासचिव ओबीसी विभाग उत्तर प्रदेश पंकज गौतम मुन्नालाल पाथरे

रामपाल वाल्मीकि राम रतन वाल्मीकि चंदनकांत गांधी नेमा दिवाकर मधुरकांत कश्यप आशीष राज संजीव गुप्ता पुष्पेंद्र बघेल धीरेंद्र सविता जितेंद्र राना आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Comment