CMI-GIMS और JFII का सहयोग, ‘मेक इन इंडिया’ मेडिकल डिवाइस नवाचार को मिलेगी नई गति, रिपोर्ट भोला ठाकुर

CMI-GIMS और JFII का सहयोग, ‘मेक इन इंडिया’ मेडिकल डिवाइस नवाचार को मिलेगी नई गति

Oplus_131072

‘डॉक्टर्स आइडिया ऑफ इंडिया’ का कर्नाटक कोहोर्ट शुरू, डॉक्टरों व शोधकर्ताओं को मिलेगा राष्ट्रीय नवाचार मंच

ग्रेटर नोएडा गौतम बुध नगर।

गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा के सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन (CMI) और जालप्पा फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन (JFII), SDUAHER के सहयोग से ‘डॉक्टर्स आइडिया ऑफ इंडिया’ के कर्नाटक कोहोर्ट का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य डॉक्टरों, मेडिकल विद्यार्थियों, इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य पेशेवरों को नवाचार, इन्क्यूबेशन और उद्यमिता का साझा मंच उपलब्ध कराना है।
CMI के सीईओ डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि यह साझेदारी डॉक्टरों के नवाचारों को प्रयोगशाला से बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगी और ‘मेक इन इंडिया’ मेडिकल डिवाइस व हेल्थ टेक्नोलॉजी को नई गति देगी। वहीं JFII के निदेशक एवं सीईओ डॉ. आनंद टी. ने कहा कि यह पहल कर्नाटक के डॉक्टरों और मेडिकल विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों, इन्क्यूबेशन, क्लिनिकल वैलिडेशन और निवेशकों से जोड़कर मेडटेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगी।
कार्यक्रम में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों, स्टार्टअप्स, उद्योग और शोध संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश के बाद कर्नाटक में इस अभियान का विस्तार भारत में डॉक्टर-नेतृत्व वाले नवाचार और स्वदेशी मेडिकल डिवाइस निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment