WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बारिश में नाले पर बनी कपड़े की दुकान ढही, मलबे में महिला के दबने की आशंका, चार का किया रेस्क्यू, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*बारिश में नाले पर बनी कपड़े की दुकान ढही, मलबे में महिला के दबने की आशंका, चार का किया रेस्क्यू*

 

 

 

 

आगरा। आगरा में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। थाना मंटोला क्षेत्र के व्यस्त सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी एक कपड़े की दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दुकान और उसके आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान गिरते ही तेज धमाके के साथ पूरा ढांचा मलबे में तब्दील हो गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल भी मौके पर पहुँच गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव दल द्वारा मलबा हटाकर दबे लोगों को निकालने का अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि मलबे में एक महिला के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान के नीचे नाला बह रहा था। लगातार बारिश के चलते जमीन कमजोर होने और संरचना पर दबाव बढ़ने से दुकान के ढहने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। हादसे में नगला तेजा, थाना सैंया निवासी अनीता अपनी मां गंगादेवी और बच्चों के साथ बाजार खरीदारी करने आई थीं। हादसे के दौरान अनीता की बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन अनीता और उनकी मां गंगादेवी मलबे में दब गईं। दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम लगातार अभियान चला रही है। घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए हैं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। प्रशासन का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

Leave a Comment