*एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा लाईसेंसी बन्दूक से फायरिंग करने के मामले प्रकाश में आये 01 अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बन्दूक सहित किया गया गिरफ्तार।*राम रतन
*घटना का विवरण-*
वादी द्वारा थाना मलावन पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 18.06.2026 को समय करीब 18.00 बजे भागवत कथा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लाइसेंसी बन्दूक से घडा फोडने के लिए फायर किया जिसमें वादी तथा वादी के पास खडे एक व्यक्ति छर्रे लगने से घायल हो गये। प्राप्त सूचना पर थाना मलावन पर मुअसं0- 98/26 धारा 125(बी) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी/अनावरणः-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सकीट के कुशल नेतृत्व में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त अंकित पुत्र जगवीर सिंह निवासी पुरसारी थाना मलावन जनपद एटा को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बन्दूक सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 30 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
1. अंकित पुत्र जगवीर सिंह निवासी पुरसारी थाना मलावन जनपद एटा उम्र 25 वर्ष
*बरामदगीः-*
1- एक लाइसेंसी बन्दूक (घटना में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक आर0के0सिंह
2. उ0नि0 राधेश्याम
3. उ0नि0 गौरव चौहान
4. का0 सुरेन्द्र सिंह
5. रि0का0 नितिन कुमार









