WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, फर्जी फैक्ट्री चलाने वाला दवा माफिया गिरफ्तार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, फर्जी फैक्ट्री चलाने वाला दवा माफिया गिरफ्तार*

 

 

*कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नामी कंपनी की नकली दवाओं के निर्माण और बिक्री के मामले में कई अन्य आरोपी भी रडार पर*

 

आगरा। आगरा में नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित दवा माफिया सुरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर नामी कंपनी की नकली ‘ऑक्साल्जिन डीपी’ दवा का निर्माण, भंडारण और बिक्री करने का आरोप है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, औषधि विभाग को लंबे समय से शहर में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान सामने आया कि बाजार में एक प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से नकली ‘ऑक्साल्जिन डीपी’ दवा तैयार कर उसे बेचा जा रहा था। इसके बाद औषधि निरीक्षक ने पूरे मामले की जांच कर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नकली दवाओं के कारोबार से जुड़ा हुआ था और उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह बाजार में नकली दवाओं की सप्लाई कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह सिंडिकेट कितने समय से सक्रिय था और अब तक कितनी मात्रा में नकली दवाएं बाजार में पहुंचाई जा चुकी हैं।कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सकती है। अधिकारियों ने कहा कि नकली दवाओं के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि दवा खरीदते समय उसकी पैकेजिंग, बैच नंबर और गुणवत्ता की जांच अवश्य करें

Leave a Comment