राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का द्वितीय भव्य स्थापना दिवस समारोह लखीमपुर खीरी में संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (चीफ एडिटर -BMF NEWS NETWORK)

  • भारतवर्ष के सभी लेबल के सभी टीम के पदाधिकारी, सदस्य व वॉलिंटियर्स सम्मिलित।

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो का द्वितीय भव्य स्थापना दिवस समारोह उत्तर प्रदेश राज्य के लखीमपुर खीरी जनपद में दाउदपुर में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े भारतवर्ष में सभी लेबल के सभी टीम के पदाधिकारी, सदस्य व वॉलिंटियर्स सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मधुमेह के मरीजों को नियमित दवा वितरण के शुभारंभ के साथ लखीमपुर खीरी को भारतवर्ष का सबसे बड़ा नंबर 1 जिला टीम के रूप में घोषित किया गया।
उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी व उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि संगठन का द्वितीय भव्य स्थापना समारोह लखीमपुर खीरी के दाउदपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर के पाण्डेय एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश कुमार मिश्र, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी पंडित देवराज शर्मा, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी पंडित कृष्ण कुमार तिवारी, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजनाथ मिश्र, वलसाड़ के जिला अध्यक्ष गिरीश तिवारी, भरूच के जिला अध्यक्ष धीरज तिवारी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दीक्षित, लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित पदाधिकारियों, सदस्यों, वॉलेंटियर्स को पुष्पहार, अंगवस्त्र, आई कार्ड, सर्टिफिकेट और सम्मान सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय द्वारा उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो संगठन की स्थापना के उद्देश्य, उसके कार्यप्रणाली, उपलब्धियां, आगामी योजना तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल, अयोध्या विकास क्षेत्र में निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के बारे में विस्तार से बताया गया। संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील, ब्लॉक व वार्ड लेबल टीम के पदाधिकारियों व सदस्यों को मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान पर तेजी से कार्य करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश मिश्र व वलसाड़ टीम के तरफ़ से मधुमेह मरीजों को नियमित निःशुल्क दवा वितरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आर के पाण्डेय एडवोकेट, अखिलेश मिश्र, पंडित देवराज शर्मा, पंडित कृष्ण कुमार तिवारी, पंडित राजनाथ मिश्र, गिरीश तिवारी, धीरज तिवारी, मनोज दीक्षित, मनोज वर्मा, विनीत तिवारी, साहब सिंह, प्रवीण शुक्ल, सौरभ दीक्षित, सुमित शर्मा, अजय वर्मा, मुनेश राज, संजय श्रीवास्तव, मदन मोहन मौर्य, धनंजय, सुशील प्रधान, शालू वर्मा, हरि ओम तिवारी, अंकित यादव, अनूप यादव, कुनाल आदि सैकड़ों सामाजिक मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बता दें कि भारतवर्ष में मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत और सामाजिक सेवा कार्य अभियान पर तेजी से कार्य करने वाला सक्रिय अग्रणी संगठन है राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो।

Leave a Comment

और पढ़ें