Search
Close this search box.

खुटार में हुआ विशाल हिन्दू महासम्मेलन/भव्य भगवा यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: दिलीप सिंह राणा 

  • मुख्य अतिथि हिंदू नेत्री डॉक्टर साध्वी प्राची एवं राजेश अवस्थी ने किया हिन्दू महासम्मेलन को संबोधित

लखीमपुर खीरी। के खुटार। में हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ के नेतृत्व में नगर खुटार में भव्य हिंदू महासम्मेलन का आयोजन माता पंथवारी मंदिर रोड खुटार में शगुन पैलेस में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्व विख्यात हिंदू नेत्री डॉक्टर साध्वी प्राची एवं शाहजहांपुर के हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी मौजूद रहे।हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों का अंग वस्त्र एवं भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम से पूर्व भगवान श्री राम के चित्र पर मुख्य अतिथि डॉक्टर साध्वी प्राची एवं राजेश अवस्थी ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर साध्वी प्राची ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह हिंदुस्तान हमारे आराध्या प्रभु श्री राम का देश है। पांच सौ वर्ष चली लड़ाई के बाद अयोध्या में राम मंदिर बन गया हिंदू महा सम्मेलन में राजेश अवस्थी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।जिसके बाद हिंदू धर्म के कुछ लोग धर्म बदलकर दूसरे धर्म में चले गए थे उनकी पुनः घर वापसी होने पर मुख्य अतिथियों ने उन्हें अंग वस्त्र भेंटकर उनका सम्मान व स्वागत किया।उसके बाद भव्य भगवा यात्रा निकाली गयी।उसके बाद श्री राम जानकी बालाजी धाम मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन