Search
Close this search box.

दक्षिणांचल ग्रामोदय इण्टर कालेज बभनी की छात्रा अंशिका गुप्ता बनी एक दिन की थानाध्यक्ष।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: शकीर अख़्तर (संपादक -BMF NEWS NETWORK)

  •  महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर किसी भी परिस्थिति का कर सकती हैं सामना।
  • मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व विद्यालयों की छात्राओं के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाया जा रहा अभियान 
  • छात्रा ने थानाध्यक्ष बनने के बाद कंप्यूटर कक्ष महिला हेल्प डेस्क समेत अन्य अभिलेखों की जानकारी
  • मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया
  • महिलाओं के अपराध को रोकने के लिए डायल 112, 1090 टोल फ्री नंबरों के बारे में भी किया गया जागरुक

बभनी। थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व विद्यालयों की छात्राओं के सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को बभनी थाना क्षेत्र में स्थित दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की कक्षा-12 में पढ़ने वाली छात्रा अंशिका गुप्ता को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया।

एक दिन की थानाध्यक्ष अंशिका गुप्ता लोगों की समस्याएं सुनती हुई।

छात्रा ने थानाध्यक्ष बनने के बाद कंप्यूटर कक्ष महिला हेल्प डेस्क समेत अन्य अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात थाने में आए मामलों का निस्तारण किया और कहा कि महिलाएं अपनी समस्या को खुलकर नहीं कह पाती हैं। इसलिए मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती होती है। इनके द्वारा महिला संबंधित समस्याओं को सुनेंगी उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट (F.I.R) महिला पुलिस कर्मी ही दर्ज करेंगी। तत्पश्चात विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महिलाओं से संबंधित धारा 354, 509, 376, 304बी लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न एवं अन्य महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों पर कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के अपराध को रोकने के लिए डायल 112,1090 टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जागरुक किया। प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया।

बभनी: अंशिका गुप्ता बनी एक दिन की थानाध्यक्ष

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, उपनिरीक्षक शिव मूरत यादव, हेड कांस्टेबल अक्षय यादव, भरत सिंह, दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रबंधक ॠषिकेश पांडेय, शिक्षक सूर्यकांत दूबे, लेखपाल विमलेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें