Search
Close this search box.

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में 5 छात्रों का हुआ चयन, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: शकीर अख़्तर (संपादक -BMF NEWS NETWORK)

  • बभनी के ब्लॉक संसाधन केन्द्र में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 
  • 42 विद्यालय के 126 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग 
  • टाप-10 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 
  • टाप-5 छात्र-छात्राओं का जिला स्तर के लिए हुए चयनित 
  • छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, स्टेशनरी किट, व प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित 
  • जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय द्वारा छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 

बभनी (सोनभद्र )- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम में प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय के तीन छात्र छात्राएं यानी 42 विद्यालयों के 126 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक स्तरीय परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की गई। आयोजित परीक्षा में टाप-10 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। टाप-10 सूची में सोनम, आकाश शर्मा, देवेन्द्र यादव, पूनम , दीपक, पूनम, पुष्पा कुमारी, शरणागत वत्सल्य, संतोष कुमार व दिव्य प्रकाश ने सफलता हासिल की।
जिसमें सें टाप- 5 छात्र-छात्राओं देवेन्द्र यादव, सोनम, आकाश शर्मा, दीपक, व दिव्य प्रकाश का चयन जनपद स्तर पर मॉडल बनाने एवं क्विज में प्रतिभाग करने के लिए किया गया।
इन सभी छात्र छात्राओं को बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय द्वारा मोमेंटो, स्टेशनरी किट व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय ने कहा कि इन टाप-10 सूची में से उनके प्राप्त अंको के आधार पर टाप-5 बच्चों का नाम चयनित हुआ है।
उनको जिले पर होने वाली राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा। माडल निर्माण के लिए प्रति छात्र 300 रूपए विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में हस्तांतरित किया जाएगा।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि गुरु कृपा से ही आप सब बच्चे इस मुकाम पर पहुंचे हैं हमें अपने गुरूओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों संग आये शिक्षकों की सराहना की और विज्ञान विषय की महत्ता को बताता। अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देता है। इससे बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है।
इस अवसर पर एआरपी जगरनाथ, संतोष कुमार, हरिश्चंद्र यादव, लेखाकार विजय कुमार, चंद्रशेखर, अनुराग, अभिरुचि पाण्डेय, शिक्षक इन्द्रकांत त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें