Search
Close this search box.

RSOG FOODS & COSMETIC के द्वारा रोजगार को लेकर प्रशिक्षण दिया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: अमित अग्रवाल (गिरीडीह, झारखंड)

गिरिडीह। बनखंजो स्थित होटल फोर सीजन एंड बैंक्वेट हॉल में जागरूक जनता पार्टी के गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा, गांडेय विधानसभा प्रत्याशी समीम अख्तर के प्रयास और राधास्वामी संगठन के सहयोग से RSOG FOODS & COSMETIC के साथ अन्य कई कंपनियों के द्वारा महिलाओं के रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे कुल 120 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण के दौरान दुर्गापूजा के अवसर पर सभी महिलाओं को संगठन के कहे अनुसार 100 रुपए सहयोग राशि दिया गया। साथ में बताया गया कि जल्द ही कंपनियों के द्वारा गिरिडीह विधानसभा और गांडेय विधानसभा के 80000 महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा, जिसका कैंप जल्द ही गिरिडीह में लगाया जाएगा। गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा और गांडेय विधानसभा प्रत्याशी समीम अख्तर ने कहा कि संगठन ने जो वादा किया था उसे पूरा करने का पहला कदम बढ़ा दिया गया है और जल्दी ही कंपनी के द्वारा 80000 महिलाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र के साथ दिया जाएगा। इस मौके पर RSOG FOODS & COSMETIC के CEO दीपक कुमार शर्मा, RSABN NIDHI LTD के डायरेक्टर मुकेश कुमार सिन्हा, गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा, गांडेय विधानसभा प्रत्याशी समीम अख्तर, संगठन के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, जिला नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ सुबोध सिंह, संगठन के पंचायत प्रतिनिधि के साथ प्रशिक्षण लेने आई महिलाए उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें